Recipe Collection
Veg
Off
Servings
4
Hours
40.00
Ingredients
- ६ अंडे
- २ बड़े चम्मच वर्जिन जैतून का तेल
- १ बड़ा प्याज़, कटा हुआ
- २ मध्यम आकार के उबले और कटे हुए आलू
- १/२ कप कटा हुआ धनिया
- ३ लहसुन, बारीक कटे हुए
- १ इंच अदरक, बारीक़ कटा हुआ
- १ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- १/२ छोटा चम्मच काली मिर्च
- १/२ छोटा चम्मच हल्दी
- १/२ कप प्रोसेस्ड चीज़, कद्दूकस किया हुआ
- स्वाद अनुसार नमक।
Preparations
- सॉसपैन में जैतून का तेल डालें और उसमें प्याज़ को तब तक तलें जब तक वो हल्के भूरे ना हो जाएँ।
- तले हुए प्याज़ में लहसुन, अदरक, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च, हल्दी पाउडर डालें और उन्हें ठंडे होने के लिए एक तरफ रख दें।
- कटे हुए आलू और कद्दूकस किए चीज़ को इस मिश्रण में डालें।
- ६ अंडों को फेंटें और ठंडे हुए मिश्रण में डालें।
- सीज़निंगके लिए नमक डालें।
- बेकिंग टिन में आटा छिडकें और उसमें मिश्रण डाल दें।
- टिन को हैलोजन ओवन में रख दें और तापमान को २० मिनट के लिए १७०°C पर सेट कर दें।
- एक बार पकने पर, इसे ओवन में से निकालें और ठंडा होने के लिए रख दें
- फिर्राटा को ढीला करने के लिए उसके चारों कोनों पर चाक़ू चलायें और टिन को प्लेट पर पलट दें। ताज़ा परोसें!
Gallery Recipe
Cooking Tip
मिश्रण डालने से पहले बेकिंग टिन में आटा छिड़क दें।
Recipe Short Description
सिर्फ अपने अंडो के साथ ही रचनात्मक ना बनें, हम कहते हैं कि आप अपनी पूरी रेसिपी के साथ ही रचनात्मक बनें और इस इटॅलियन क्लासिक को भारतीय पसंद में बदलें।
Recipe Our Collection
Recipe Name
भारतीय रूप दिया हुआ फिर्राटा
Recipe Difficulty
मध्यम
Recipe Thumbnail
Other Recipes from Collection
Other Recipes from Tag
नई टिप्पणी जोड़ें