Recipe Collection
Veg
On
Servings
4
Hours
45.00
Ingredients
- १ किलोग्राम (१० से १२ मध्यम ) लाल टमाटर
- १ गाजर, बारीक़ काटी हुई
- १ प्याज़, बारीक़ कटा हुआ
- ४-५ लौंग
- ४-५ साबुत काली मिर्चें
- १/२ इंच दालचीनी
- ३ लहसुन की कलियां
- १ बड़ा चम्मच घी/मक्खन
- १ छोटा चम्मच जीरा
- १ छोटा चम्मच चीनी
- १ बड़ा चम्मच कॉर्न फ़्लोर
- पीसी हुई मिर्च स्वाद के अनुसार।
- स्वादानुसार नमक
Preparations
- ऊषा प्रैशर कुकर की नॉब सूप मोड पर कर दीजिए।
- घी/मक्खन को ईपीसी में गर्म कीजिए। जीरा डालें और उसके भूनने तक का इंतजार करें। लौंग, साबूत काली मिर्च, इलायची और लहसुन डालें, और १ मिनट के लिए हल्के से तलें। प्याज़, चीनी और गाजर डालें और तब तक पकाएं जब तक प्याज़ पारभासी ना हो जाये।
- उसमें टमाटर के साथ ६ कप पानी के डालें और प्रेशर कुक करें जब तक नॉब कीप वॉर्म पर ना आ जाये।
- कुकर बंद कर दीजिए और प्रेशर कम होने तक का इंतज़ार कीजिए।
- टमाटर के गूदे में से पानी निकाल दीजिए और गूदे को घोल दीजिए (इलायची और लौंग निकाल दीजिए )।
- प्रेशर कुकर के नॉब को ५ मिनट पर करें। गूदा और पानी वापस कुकर में डाल दीजिए।
- कॉर्न फ़्लोर १/४ पानी के कप में डालिए।
- नमक और मिर्च का छिडकाव करें। २-३ मिनट के लिए पकाइए, जब तक सूप में सही गाढ़ापन नहीं आ जाता।
- थोड़े ब्रेड के तले हुए टुकड़ों और क्रीम के साथ सजाएँ और गर्म गर्म परोसें।
Gallery Recipe
Recipe Products
Recipe Short Description
जब सर्दी बढ़ रही हो तो पारंपरिक भारतीय रेसिपी तीखे टोमॅटो सूप का मज़ा लें जो स्वादिष्ट और लाजवाब है।
Recipe Our Collection
Recipe Name
टमाटर का शोरबा
Recipe Difficulty
मध्यम
Recipe Thumbnail
Other Recipes from Collection
Other Recipes from Tag
नई टिप्पणी जोड़ें